संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली मंडल के पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के चलते शुक्रवार को ब्लॉक लिया जाएगा जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। साइडिंग कार्य के चलते आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि एक ट्रेन बदले हुए मार्ग से चलेगी। एक अन्य ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54086 रेवाड़ी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी- दिल्ली, गाड़ी संख्या 54417 दिल्ली- रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54316 हिसार- रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी-हिसार ट्रेन 28 मार्च को रद्द रहेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन 28 मार्च को बरेली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग दिल्ली-शकूरबस्ती-अस्थल बोहर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। इसी प्रकार एक ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ छावनी एक्सप्रेस ट्रेन 28 मार्च को रेवाड़ी के स्थान पर नई दिल्ली से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 28 मार्च को बाडमेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 40 मिनट देरी से 02.00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 54413 दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन 28 मार्च को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा दिल्ली सराय-गढ़ी हरसरू के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।