फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन अब 27 अप्रैल तक

Thu, 27 Mar 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। अब यह ट्रेन 27 अप्रैल तक चलाई जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 25, 29, 30, 31 मार्च और 5, 6, 8, 10, 12, 13, 18, 19, 20, 24, 26 व 27 अप्रैल को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी विशेष ट्रेन 25, 29, 30, 31 मार्च और 5, 6, 8, 10, 12, 13, 18, 19, 20, 24, 26 व 27 अप्रैल को (18 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में रेवाड़ी, कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें