फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेल सेवाओं में बढ़ाए आठ द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से गुरु पूर्णिमा मेले और गोवर्धन परिक्रमा में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु चार जोड़ी रेल सेवाओं में आठ द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 28 जून से चार जुलाई तक गाड़ी संख्या 04794/04793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा में मथुरा से 28 जून से चार जुलाई तक सवाईमाधोपुर से 29 जून से पांच जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14796/14795, भिवानी-कालका-भिवानी रेल सेवा में भिवानी से 29 जून से पांच जुलाई तक कालका से 30 जून से छह जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेल सेवा में एक से सात जुलाई तक 02 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें