रेवाड़ी। सीबीएसई स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से कोलकाता में होने वाली 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स 2024-25 के लिए आगरा में हुए ट्रायल में रेवाड़ी के दी जिमनास्टिक स्कूल के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सभी चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल के हैड कोच कर्ण अरेला ने बताया कि आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में देशभर के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे करीब 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल में रेवाड़ी के दी जिमनास्टिक स्कूल के 8 होनहार खिलाड़ियों आन्या जैन, नंदिनी वर्मा, खनक, समीक्षा रावत, हर्षिका कुमारी, वैभव, मेधांशी तथा लावण्या का चयन हुआ है। इस ट्रायल में स्कूल के खिलाडिय़ों ने एक्रोबेटिक्स और आरर्टिस्टिक जिम्नास्टिक का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि विशाल जैन व महिला कोच अनीता प्रजापति की अगुवाई में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज रेवाड़ी क्षेत्र में जिमनास्टिक के खेल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। जिमनास्टिक के प्रति खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने तथा इस खेल के प्रति खिलाडिय़ों का रुझान बढ़ाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।