संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। 19 और 20 नवंबर को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जांगड़ा भवन पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि रंगोत्सव प्रतियोगिता में अध्यापकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मुकेश कुमार विभिन्न गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेकर कार्य करते हैं। प्राचार्य मनोज कुमार ने मुकेश कुमार को बधाई दी है।