फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त परिवार प्रगति में सहायक : दिनेश

Mon, 18 Nov 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते अतिथिगण व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से संयुक्त परिवार की महत्ता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें संयुक्त परिवार को प्रगति में सहायक बताया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एडवोकेट राजकुमार जलवा, नव प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष हरीश मलिक, एसएनजेजे झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी रहे। कार्यक्रम में ओजस्वी, पूर्वांशी, माहिरा व तन्वी ने कविता पाठ किया। सह संयोजक प्रवीण ठाकुर ने सभी को एरोबिक्स का अभ्यास कराया। अतिथियों को राम दरबार, शिव परिवार, नौ देवियों व ब्रह्मा-विष्णु-महेश के चित्र भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि संयुक्त परिवार प्रगति में सहायक है। राजस्थान में अजमेर के महावर गांव में 185 सदस्यों का संयुक्त परिवार है जिसमें पांच माह से 90 वर्ष तक के सदस्य इकट्ठा रहते हैं। सभी सदस्य शाम का भोजन इकट्ठा करते हैं। ये सभी सदस्य स्वस्थ जीवन का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इस परिवार की एकता और खुशियां प्रेरणादायक हैं। प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, प्रवीण ठाकुर ने कहा कि संयुक्त परिवार का सबसे बड़ा लाभ यह है कि परिवार में किसी सदस्य का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया या कोई और परेशानी आ गई तो सभी सदस्य मिलजुल कर समस्या का कोई ना कोई हल निकाल लेते हैं। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, किशोरी लाल नंदवानी, राजेंद्र गेरा, कपिल कपूर, प्रीति, सोनिया कपूर, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, सुभाष अरोड़ा, विकास, हिमांशु पिपलानी, राहुल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें