29jjrp14- मातनहेल स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की बिल्डिंग का उद्घाटन करती विधायक गीता भ
साल्हावास। क्षेत्र के मातनहेल में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन हुआ। देशभर में ये उद्घाटन कार्यक्रम हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। मातनहेल में पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर विधायक गीता भुक्कल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर आंबेडकर कहते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा, वह दहाड़ेगा।
मार्च 2014 में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय मंजूर हुआ था जो आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बन गया है। उन्होंने कहा कि आज मातनहेल का पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चौथे नंबर पर है। वह दिन दूर नहीं जब हम और आपके प्रयास से यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल आएगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों की मेहनत से ही हरियाणा अपनी संस्कृति को बचाए हुए है।
औद्योगिक इकाइयों से की स्कूलों में सुविधाएं देने की अपील
विधायक ने कहा कि मातनहेल ब्लॉक औद्योगिक क्षेत्र का हब बन चुका है। यहां पर अनेकों औद्योगिक इकाईयां हैं। उन्होंने औद्योगिक इकाईयों की प्रबंधन समिति से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी को चाहिए की शिक्षा में निवेश करें।
स्कूलों में जितनी ज्यादा हो सके ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि यहां का बच्चा पढ़कर उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके और अपने देश का नाम रोशन कर सके।