रेवाड़ी। मौलिक शिक्षा विभाग ने सैट, अर्द्धवार्षिक, प्री-बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं के लिए अभी से ही तैयारी तेज कर दी है, जिसके लिए विभाग ने जेम पोर्टल पर बिड अपलोड कर टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। पिछले सत्र में मार्च में पेपर समय पर नहीं पहुंच पाया था, इसलिए इस सत्र में अभी से मौ से मौलिक शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। निदेशालय ने इसके लिए जिला स्तर पर जिम्मेदारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को दी है। वेंडर्स द्वारा 26 जून तक टेंडर भरा जाएगा, जिसके बाद 27 जून तक पोर्टल पर प्राप्त निविदाओं का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा और 28 जून तक तकनीकी मूल्यांकन में सफल होने वाली निविदाओं का वित्तीय मूल्यांकन करेंगे। वहीं, 28-30 जून तक न्यूनतम बोलीदाता (एल-1) को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा, जिसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया है कि 2 जुलाई तक एससीईआरटी द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली प्रश्न पत्रों की सॉफ्ट कॉपी संबंधित वेंडर को उपलब्ध करवाई जाएगी। 23 जुलाई तक वेंडर छपाई व वितरण का कार्य संफत्र करेंगे। वहीं, वेंडर को कायों का भुगतान करने का समय परीक्षा समाप्ति के 7 दिनों के अंदर रखा गया है। इन परीक्षाओं व सामान्य मूल्यांकनों में पेपर्स के लिए 70 जीएसएम का कागज इस्तेमाल होगा, जिसके लिए विभाग की ओर से जिलेभर को 5 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा।
डीईओ को एससीईआरटी देगा पेपर की सॉफ्ट कॉपी
इन परीक्षाओं का आयोजन 2 स्तर पर किया जाता है, जिसमें कक्षा 1 से 8वीं तक डीईईओ व कक्षा 9 से 12वीं तक डीईओ नेतृत्व करते हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि कक्षा 1 से 8वीं तक की प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को एससीईआरटी द्वारा बनाकर डीईईओ को तथा कक्षा 9 से 12वीं तक की प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को एससीईआरटी द्वारा डीईओ को सॉफ्ट कॉपी सौंप दी जाएगी, जिसके बाद डीईओ व डीईईओ सभी प्रश्न पत्रों को जिला स्तर पर छपवाकर स्कूलों में भिजवाएंगे।
कलस्टर मुखियाओं की बुलाई जाएगी बैठक : डीईईओ
डीईईओ कपिल पूनिया ने बताया कि प्रश्न पत्र वितरण संबंधी विचार-विमर्श किया जाएगा।इसके लिए कलस्टर मुखियाओं की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें सभी कलस्टर मुखिया प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी तरह सीलबंद पैकेट्स में लें, ताकि कोई परेशानी न आए। सभी विद्यालय मुखिया डेटशीट के अनुसार अध्यापक को मासिक टेस्ट से 10 मिनट पूर्व उपलब्ध करवाएंगे। कक्षा प्रभारी हर माह सभी बच्चों को डेटशीट कॉपी में लिखवाएंगे। इस बार किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।