फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिवंगत कर्मचारी के परिवार को मिली 30 हजार की सहायता

विज्ञापन
अर्पण योजना के तहत दिवंगत कर्मचारी के परिवार को सहायता राशि सौंपते बैंक के पदाधिकारी। स्रोत: एस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाब नेशनल बैंक की नई योजना पीएनबी अर्पण के तहत बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिवार को एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी लाल सिंह यादव के परिवार को दी गई।
विज्ञापन

गांव भगवानपुर निवासी लाल सिंह यादव का हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की ओर से उनकी पत्नी कांता यादव को योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेंट किया गया।
इस अवसर पर पेंशन भुगतान करने वाली पंजाब नेशनल बैंक की मीरपुर शाखा की शाखा प्रबंधक मीनाक्षी देवी तथा बैंक कर्मचारी मोहित कुमार उपस्थित रहे। बैंक की ओर से परिवार को एक लिखित शोक संदेश भी सौंपा गया और दिवंगत कर्मचारी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरिज एसोसिएशन यूनिट के जिला सचिव नारायण सिंह तंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें