फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी बनेगी बेहतर : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी से विकास के नए द्वार खुलेंगे। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए अनेक विकास परियोजनाएं क्रियांवित करते हुए आमजन को लाभान्वित करने की दिशा में जमीनी स्तर पर कारगर कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यहां लघु सचिवालय में 15.60 करोड़ रूपए की लागत की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद जिले में चालू विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी वर्चुअल रूप से जुड़े और अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर पहलू पर प्रदेश के विकास में सहभागी है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से जिला रेवाड़ी की सडकों के नवीनीकरण व सुधारीकरण की ओर जो ध्यान दिया है, वह बेहद जरूरी है। उन्होंने रेवाड़ी-बावल व रेवाड़ी-शाहजहांपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने जबकि पाली रेलवे क्रॉसिंग पर पीडब्ल्यूडी के कार्य को भी जल्द पूरा करवाने की बात कही।
उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रेवाड़ी-बावल सड़क को चार मार्गीय बनाने के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं यह कार्य अवांटित कर लिया गया रेवाड़ी-शाहजांपुर मार्ग का कार्य भी अलॉट किया जा चुका है जबकि अन्य सड़कों की मरम्मत का कार्य इस वर्ष जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह से हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह होते हुए केएमपी सड़क मार्ग तक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के कार्य को केंद्र सरकार से पूरा करवाने की बात रखी ताकि इस भारत माला प्रोजेक्ट दो के तहत इस क्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकें।
विज्ञापन

दुष्यंत ने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को आश्वस्त किया कि पाली रेलवे क्रॉसिंग पर पीडब्ल्यूडी के कार्य को इस वर्ष जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रेवाड़ी जिला के साथ-साथ प्रदेश की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूती मिलेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सीपीएस अनीता यादव, राव अभिमन्यु, जेजेपी जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सभ्रवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी जिला प्रशासन की ओर से डीसी यशेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया व सीटीएम देवेंद्र शर्मा सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें