फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारकानगरी का भी पुनरुद्धार होना चाहिए : प्रवीण ठाकुर

Mon, 27 May 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आमजन। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में हमारी संस्कृति हमारे संस्कार कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। मुख्य अतिथि एलिगेंट सिटी के निर्देशक रवि गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला उप प्रधान नरेंद्र जोशी व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर मौजूद रहे। इस दौरान इन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में हमारा मूल मंत्र है अहिंसा परमो धर्म:।
विज्ञापन

पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर ने कहा कि द्वारका नगरी का भी पुनरुद्धार होना चाहिए। महिला प्रधान निशा सीकरी, मधु गुप्ता व प्रीति कपूर ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें अमृत बेला में जागने का संदेश देती है। सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर ने सभी को गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो भजन पर एरोबिक्स का आनंद दिलाया।

कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए रामकिशन सैनी मोजाबाद, जगदीश यादव जैतपुर, शिक्षा विद लक्ष्मी नारायण अग्रवाल व समाज सेवी राजेंद्र गेरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गयें। आए हुए अतिथियों को भारत माता, राम दरबार, शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, हिमांशु, जूही, राहुल, कपिल कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, सोनिया कपूर, सुरेश शर्मा, महक, शेफाली ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें