फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिले में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होने वाली पुलिस कांस्टेबल (जीडी) की परीक्षा के लिए जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। परीक्षा संचालन के लिए एडीसी आशिमा सांगवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं को नकल रहित व सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए जिले में 28 उड़नदस्ता अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जिनमें 8 रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट शामिल है, जो अपने निर्धारित केन्द्रों पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
जिलाधीश ने बताया कि 31 अक्तूबर, 1 व 2 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी जिसमें सुबह साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक तथा 3 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें