संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इन दिनों तेज हवा चलने से सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है जबकि दिन में गर्मी हो रही है। ऐसे मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं तेज हवा के साथ उड़ रही धूल से बाइक चालकों की परेशानी बढ़ाई है।
दोपहर में तेज हवा से धूल भी उड़ रही है, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। जिले में वीरवार को सुबह तेज धूप के साथ हुई, इसके बाद दोपहर के समय तापमान बढ़ा, लेकिन शाम के समय एक बार फिर से मौसम में थोड़ी ठंड बढ़ी। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इन दिनों दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते दिनों क्षेत्र में बादल छाने के साथ ही बारिश भी हुई थी। लेकिन अभी मौसम बिलकुल साफ हो गया है। वहीं दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तेज धूप खिलने से फसलों की पैदावार पर प्रभाव पड़ेगा। जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
वीरवार को पूरे दिन मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। बावल चौक, शिव चौक, नई अनाज मंडी, भाड़ावास फाटक आदि बाजारों में अधिक भीड़ दिखाई दी।
दिनांकअधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
5 मार्च25.0 -10.5
4 मार्च25.5 -14.0
3 मार्च29.5 -9.0
2 मार्च26.0 -15.0
1 मार्च26.5 -15.0
28 फरवरी23.5 -16.0
27 फरवरी23.5 -17.5