फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के गांव नंदरामपुर बास में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने राजस्थान निवासी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर व्यक्ति मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना गांव नंदरामपुर बास निवासी हंसराज व राजस्थान के गांव सिलारपुर निवासी मनजीत के बीच झगड़ा हो गया है। झगड़े में हंसराज ने मंजीत पर चाकू से हमला कर दिया। पीठ में चाकू लगने से मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और हसंराज मौके से भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल मनजीत को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। धारूहेड़ा थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि मनजीत को तीन जगह चाकू लगे हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें