फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में 92 एमएम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी

Thu, 10 Jul 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। ब्रास मार्केट के मुख्य द्वार पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बुधवार की देर रात तक हुई बारिश के चलते जलभराव से वीरवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। रेवाड़ी शहर में 92 एमएम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। सिविल अस्पताल की ओपीडी और डॉक्टरों के कक्ष में भी घुस गया। इसके चलते मरीजों को परेशानी हुई। वहीं सड़कों पर जलभराव के बीच वाहन बंद हो गए।
सिविल अस्पताल में करीब डेढ़ फीट तक भरा रहा। ओपीडी क्षेत्र और डॉक्टरों के कक्ष पानी घुसने के कारण ओपीडी एक घंटे देर से शुरू हुई। वीरवार सुबह 8 बजे तक जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पंपिंग सेट से पानी निकलवाया जाता रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अस्पताल के बिजली पैनल में पानी जाने से फॉल्ट आ गया था जिससे बत्ती गुल हो गई थी। इस बार प्रशासन पहले से मुस्तैद था जिससे यह दिक्कत नहीं आई।
जलभराव के चलते सर्कुलर रोड पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ी। जलभराव के कारण वाहन बंद हो गए। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। उन्हें बाइक को धक्का देकर ले जाना पड़ा।
गढ़ी बोलनी रोड पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस जलभराव के चलते गड्ढे में फंस गई। इसके बाद बच्चों को बच्चों को बस से निकाला गया। गढ़ी बोलनी रोड पर मनचंदा सोसाइटी के पास बारिश होने पर जलभराव हो जाता है।
बस स्टैंड परिसर में डेढ़ फीट तक पानी भर गया। बस स्टैंड परिसर के साथ-साथ आसपास के बाजारों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घंटेश्वर मंदिर बाजार, जीवली बाजार, गोकल गेट, पुरानी सब्जी मंडी में जलभराव से स्थित बदतर बनी हुई थी। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी हुई। जिन क्षेत्रों में अधिक जलभराव था, वहां पर बिजली व्यवस्था भी तीन-चार घंटे तक बाधित रही।
बाजरा-ग्वार की फसल को होगा फायदा : बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। खरीफ की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई है। बारिश से बाजरा, ज्वार, कपास की फसलों को फायदा होगा।

नगर परिषद कार्यालय की छत से टपका पानी
बारिश के दौरान नगर परिषद कार्यालय की छत से पानी टपकता रहा। इस दौरान दीवारों में सिलन के चलते फाइलों तक पानी पहुंच गया। कर्मचारियों ने फाइलों को बचाने के लिए ऊपर लिफाफा लगा दिया। पीएम आवास योजना के कार्यालय में भी पानी की वजह से काफी समस्याएं हुईं, इस दौरान कुछ फाइल भी भीग गई। कर्मचारियों ने फाइलों को बचा लिया। सुबह जब कार्यालय को खोला गया तो देखा कि अंदर पानी भरा था।
विज्ञापन


मौसम बदलने से तापमान में आई गिरावट
बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। फिलहाल मौसम सुहाना बना हुआ है। वीरवार को दिन में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। 15 जुलाई तक बारिश के आसार हैं।


क्षेत्र बारिश (एमएम में)
रेवाड़ी 92

मनेठी 86.4

पाल्हावास 78

धारूहेड़ा 68

डहीना 45

बावल 75

कोसली 20

नाहड़ 11 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें