रेवाड़ी। हरजीपुर गांव के पास राजस्थान को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग टूट गया जिससे आसपास के गांव के लोगों का संपर्क टूट गया है। लगभग यह सड़क 10 गांवों को भी जोड़ती है।
सड़क टूटने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। आसपास के गांवों के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बारिश के बाद पानी के बहाव से 10 फीट तक यह सड़क टूट गई है।
विज्ञापन
ग्रामीण अजय, रामपाल और पवन ने बताया कि बुधवार को तेज बारिश की वजह से लिंक मार्ग टूट गया। इस वजह से पूरी तरह से आवागमन बाधित हो गया है। वीरवार की सुबह जब बच्चों को स्कूल जाना था तो वह नहीं जा पाए।
इस दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सड़क और भी ज्यादा टूट सकती है। ग्रामीण काफी परेशान है।