प्रदेश में 33 पुलिस अधिकारियों के किए गए तबादलों की सूची में रेवाड़ी के भी दो डीएसपी शामिल है। यहां से डीएसपी रेवाड़ी वीरेंद्र सिंह सैनी और कोसली डीएसपी वीरेंद्र सिंह का तबादला कर दिया गया है। कोसली डीएसपी सिंह को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड में लगाया गया है कि जबकि डीएसपी सैनी को सीआईडी में भेजा गया है।
जबकि रेवाड़ी में दो डीएसपी सीआईडी से भेजे गए हैं। इनमें संजीव कुमार और मोहम्मद जमाल शामिल हैं। जबकि समालखा डीएसपी गोरखपाल को कोसली में लगाया गया है।