फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता ने की आत्महत्या, दो लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थानांतर्गत मोहल्ला साधूशाह नगर में बुधवार को एक दवा विक्रेता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने दो लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बोडिया कमालपुर निवासी अनिल कुमार ने धारूहेड़ा चुंगी के निकट मेडिकल स्टोर किया हुआ था और परिवार के साथ शहर के मोहल्ला घीसा की ढाणी में किराए पर रहते थे। बुधवार को उनकी पत्नी स्कूल गई हुईं थीं और वह घर पर अकेले थे। दोपहर के समय उनकी पत्नी घर लौटीं तो अनिल अपने कमरे में फंदे पर लटके हुए मिले। सूचना के बाद अनिल के भाई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और फंदे से उतारकर अनिल को ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सुसाइड नोट में अनिल कुमार ने दो लोग सुशील कुमार व नेसी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और सुरेश कुमार की शिकायत पर सुशील कुमार व नेसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जगन गेट चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें