फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में तल्ख धूप से उमस बढ़ी

विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। रेवाड़ी में सुबह बूंदाबांदी के बाद सूर्योंदय के दौरान आसमान में छाई लाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में वीरवार की सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में तल्ख धूप के बाद उमस शुरू हो गई जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार 6 जून से 9 जून तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन का तापमान बढ़ेगा। साथ ही बदली के साथ कहीं-कहीं धूल भरी हवा चल सकती है।
जिले में वीरवार की सुबह अचानक मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। ऐसा लगा कि एक बार फिर बारिश होगी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद तेज धूप हो गई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 6 जून से 9 जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान बढ़ेगा। बदली के साथ कुछ स्थानों पर धूल भरी हवा चल सकती हैं।
इसके बाद एक बार पुनः तापमान बढ़ना शुरू होगा। जून के दूसरे सप्ताह तक तापमान में छह डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

गर्मी और उमस बढ़ने से पेयजल पदार्थ, आइसक्रीम, गन्ने के जूस, लस्सी, मैंगो शेक, मिल्क शेक आदि की मांग बढ़ गई है। मेन बाजार, बावल चौक, शिव चौक, नेहरू पार्क शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन




बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दें ध्यान : डॉ. गौरव

नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव ने बताया कि इन दिनों मौसम में फेरबदल हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की संक्रामक, वायरस से जुड़ी बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में लोगों से अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। मौसम से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए खानपान में सावधानियां बरतने के साथ सफाई के प्रति भी ध्यान रखना चाहिए।-डॉ. गौरव, फिजिशियन नागरिक अस्पताल रेवाड़ी।

तापमान पर एक नजर

तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान

5 जून 30.0 17.0
4जून 30.5 21.5
3 जून 30.5 21.5
2 जून 36.0- -19.5
1 जून 32.5- -22.5
31 मई - -32.0- -22.0
30 मई 33.0- -22.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें