फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से मारपीट कर नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड पर एक चालक के साथ मारपीट कर 14 हजार 400 रुपये व मोबाइल छीनने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वाल्मीकि मोहल्ला निवासी टिंकू व एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नंदरामपुर बास निवासी दिनेश धारूहेड़ा निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर चालक है। 28 मार्च की रात को वह ट्रैक्टर छोड़ने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। बिजली निगम कार्यालय के निकट पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया था। एक युवक मोटरसाइकिल पर ही बैठा रहा था तथा दो युवकों ने मारपीट कर उनकी जेब से 14 हजार 400 रुपये व मोबाइल छीन लिया था। भागने के दौरान दिनेश ने बदमाशों की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पकड़ ली थी, जो उखड़ कर उनके पास ही रह गई थी। दिनेश ने पुलिस को शिकायत देकर लूट का मामला दर्ज कराया था तथा नंबर प्ले भी पुलिस को सौंपी थी।
जांच अधिकारी एसआई विनोद त्यागी ने बताया कि नंबर प्लेट की जांच कर पुलिस ने दोनों आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी नाबालिग है तथा उसे वीरवार को ही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया। दूसरे आरोपी को शुक्रवार को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से छिना गया मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें