फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंजीनियर-डॉक्टर बनने का सपना, मेहनत और लगन से चमकी छात्राएं

विज्ञापन
छात्रा बिंदु यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। कुंड क्षेत्र के राठ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा बिंदु यादव ने सीबीएसई 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बिंदु यादव ने बताया कि उन्होंने रोजाना तीन से चार घंटे नियमित रूप से पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की है। बिंदु का सपना भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का है। उनकी माता सविता एक गृहिणी हैं जबकि उनके पिता शक्ति हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का सपना : जिया
राठ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा जिया ने कक्षा 10वीं में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिया ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं किया था। जब भी उनका मन करता, वह पढ़ाई करती थीं। कभी-कभी वह रात 2 बजे तक पढ़ती थीं तो कभी पूरा दिन किताबों में ही व्यस्त रहती थीं। जिया का सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है। उनकी माता सुशीला यादव गृहिणी हैं जबकि उनके पिता प्रदीप कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
आईएएस बनने का है सपना
ज्ञानदीप इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा एकता यादव ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। एकता ने बताया कि वह रोजाना लगभग 7 से 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है और वे इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की तैयारी करना चाहती हैं। एकता की माता शर्मिला यादव एक गृहिणी हैं जबकि उनके पिता जितेंद्र कुमार एक व्यवसायी हैं।
विज्ञापन

छात्रा साक्षी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। साक्षी ने बताया कि वह रोजाना तीन से चार घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। परीक्षा नजदीक आने पर उन्होंने अपनी पढ़ाई का समय बढ़ाकर करीब 5 से 6 घंटे कर दिया था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। साक्षी का सपना भविष्य में इंजीनियर बनने का हैं। साक्षी की माता प्रियंका एक गृहिणी हैं जबकि पिता नवीन कुमार इंजीनियर हैं।

छात्रा बिंदु यादव

छात्रा बिंदु यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें