फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. विनीता यादव रोटरी क्लब रेवाड़ी सिटी की अध्यक्ष, रिंपी गर्ग सचिव नियुक्त

Tue, 11 Aug 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोटरी क्लब रेवाड़ी सिटी की नई टीम। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी सिटी ब्रांच की सोमवार को आयोजित इंस्टॉलेशन सेरेमनी समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई टीम को पदभार दिलाया गया। डॉ. विनीता यादव को क्लब अध्यक्ष, रिंपी गर्ग को सचिव, सुमित्रा यादव को उपाध्यक्ष और अन्नू जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा सेठी रही और विशिष्ट अतिथि धीरज भूटानी, रवि गुगनानी, डॉ. सुशील खुराना, विनय भाटिया व मीनाक्षी अरोड़ा मौजूद रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्लब के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष डॉ. विनीता यादव ने कहा कि क्लब की ओर से स्थायी परियोजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा।
थैलेसीमिया उन्मूलन और स्वास्थ्य जांच जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रोटरी क्लब रेवाड़ी सिटी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 में नंबर एक पर लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. करतार यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा सेठी ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेवाड़ी रोटरी क्लब में आकर उन्हें अपने घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने क्लब द्वारा पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
डॉ. कुलदीप आर्य और मुकेश जैन को डॉ. पुष्पा सेठी ने क्लब सदस्यता पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की। साथ ही कुसुम सोनी को वर्ष 2027-28 के लिए क्लब अध्यक्ष घोषित किया गया। मंच संचालन प्रमोद अग्रवाल और राजेश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में अमित गोयल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, डॉ. गजेंद्र यादव, डॉ. आरएस यादव, डॉ. संजय अग्रवाल, अशोक गोयल, प्रवीण चौधरी, सुभाष सैनी, सुनील भारद्वाज, उमा गुप्ता, योगेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, ओपी गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें