फोटो: 21रेवाड़ी। डॉ. नीरज यादव, अध्यक्ष
रेवाड़ी। नव वर्ष के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रेवाड़ी की तरफ से सेक्टर चार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी ने वर्ष 2026 के लिए गठित नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।
कार्यक्रम में डॉ. नीरज यादव आईएमए रेवाड़ी की अध्यक्ष, डॉ. पूजा अनेजा सचिव, डॉ. मीनाक्षी यादव कोषाध्यक्ष, डॉ. कृतिका पांडे आयोजन सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इसके अतिरिक्त डॉ. शीला यादव व डॉ. सुषमा क्वात्रा को उपदेशक, डॉ. नीलम यादव को मुख्य संरक्षक और डॉ. कविता यादव व डॉ. सोनिया यादव को संरक्षक नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. सुमित्रा यादव, डॉ. अचल सिंगला और डॉ. तेजस्वी को दी गई।
डॉ. प्रीति यादव, डॉ. मीनाक्षी यादव, डॉ. रेखा और डॉ. मनीषा को संयुक्त सचिव बनाया गया। पदभार ग्रहण करते हुए डॉ. नीरज यादव ने कहा कि वर्ष 2026 में आईएमए रेवाड़ी सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान देगा।
उन्होंने बताया कि आईएमए रेवाड़ी द्वारा पहल रेवाड़ी नाम से एक नया सामाजिक विंग शुरू किया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डॉक्टर व मरीज के बीच विश्वास को मजबूत करना है।