फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. बबीता सम्मानित

Fri, 05 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15बनीपुर में शिक्षक दिवस पर एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान वाहे गुरु ट्रस्ट के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. बबीता वर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. कविता गुप्ता और विशिष्ट अतिथि कृपा जैमिनी और जंग बहादुर रहे। प्राचार्य डॉ. शालिनी पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक और विद्यार्थी भावनात्मक व रचनात्मक रूप से जुड़ते हैं तभी विद्यालय प्रगति करता है।
मुख्य अतिथि डॉ. कविता गुप्ता ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र और पौधे भेंट किए। उन्होंने डॉ. बबीता वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए वाहेगुरु ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन

समाजसेवी सतबीर ढिल्लों ने शिक्षकों को नमन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जंग बहादुर ने सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किए, वहीं शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। डॉ. रीना, संगीता, सुषमा यादव और रेखा ने प्रेरक भाषण एवं कविताएं सुनाकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। मंच संचालन अरुण बाला ने किया।
इस अवसर पर संतोष, शीला, रिंकू, सुषमा, लखमीचंद, हेमंत, पूनम, अरुणबाला, सतेंद्र, ममता, ज्योति, अनुराधा और कृष्णा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें