फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शतरंज प्रतियोगिता में डीपीएस की टीम प्रथम

Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16चेस प्रतियोगिता के समापन के बाद मेडल मिलने पर खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। जिला चेस संघ की ओर से आयोजित 13वीं जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इसमें विजेता खिलाड़ी 3 व 4 मई को सोनीपत में आयोजित राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विभिन्न आयु वर्ग के 123 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा और तीसरे स्थान पर ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा और राज इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन चेस संघ के सचिव गोविंद शर्मा ने किया। विजेता खिलाड़ियों को 3 और 4 मई को सोनीपत में आयोजित 29वीं राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रेवाड़ी टीम से खेलने का मौका मिलेगा। ऋषि वर्ल्ड स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में कोच अरुण कोच, नितिन कुमार, दिलीप कुमार, नीतू, मौसम सक्सेना, जय कुमार, भावना, जतिन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें