संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजस्थान की महिला चिकित्सक डॉ. भावना यादव (25) की हत्या के मामले में अब प्रेम-प्रसंग का एंगल सामने आया है। उदेश की मां और उसकी पत्नी ने खुद इसकी पुष्टि की है।
उदेश की मां मनीषा ने वीरवार की शाम अपने घर पर मीडिया को बताया कि 5 साल पहले भावना और उदेश की शादी की बात चल रही थी। लेकिन, बात होते-होते रह गई। बाद में पता चला था कि दोनों एक दूसरे को प्रेम करते थे। उसके बाद उदेश की शादी दूसरी जगह करा दी थी।
मनीषा ने कहा है कि 21 अप्रैल के बाद अचानक भावना का उदेश की पत्नी के पास फोन आने लगा था। वह पत्नी को फोन करके उदेश के बारे में पूछताछ करती थी। इस पर उदेश की पत्नी ने भावना को फोन न करने के लिए कहा था।
इधर, 24 अप्रैल को भावना के संदिग्ध हाल में जलने की सूचना मिली थी। उसे उदेश ने ही अस्पताल में भर्ती करावाया था। 25 अप्रैल को उदेश घर आया था। उसने कहा था कि वह निर्दोष है।