फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोई भी क्रीम न इस्तेमाल करें, एलर्जी हो सकती है

Sat, 06 Apr 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्वचा स्वास्थ्य दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्म रोग विशेषज्ञों ने लोगों को त्वचा स्वस्थ रखने, बाल झड़ने से रोकने, चेहरे पर लगाई जाने वाली क्रीम के दुष्परिणाम और शरीर में विटामिन और प्रोटीन की मात्रा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कृतिका पांडे, डॉ. अनु जैन, डॉ. रेखा यादव ने बताया कि त्वचा का रंग मानव रंग बनाने वाली कोशिकाएं और जीन पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि रंग से फर्क नहीं पड़ना चाहिए। कुछ लोग गोरा होने के लिए क्रीम इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थिति में धूप में त्वचा लाल होना, जलन होना और अनचाहे बाल आ जाते हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि कोई भी क्रीम लगाने से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ से पूछना चाहिए। क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है। सिविल सर्जन डाॅ. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. अशोक रंगा आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें