फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोर्टल में तकनीकी खामी से 50 फीसदी रजिस्ट्री ठप

Sat, 06 Apr 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। तहसील में रजिस्ट्री के लिए लाईन में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में यूलबी पोर्टल में तकनीकी खामी से पचास फीसदी रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 50 लाख रुपये का रोजाना नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन तहसील और पांच उप तहसील हैं। सभी तहसीलों को मिलाकर 150 के आसपास रजिस्ट्री होती हैं, लेकिन अब रजिस्ट्रियां आधी ही हो पा रही हैं। यानी की 50 प्रतिशत ही रजिस्ट्रियां रोजाना हो पा रही हैं। ऐसे में राजस्व को भी काफी नुकसान हो रहा है। जिले में रजिस्ट्रियों से करीब 1 करोड़ का राजस्व होता है।
वहीं सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब तहसील में जाकर लोगों को मालूम चलता है कि या तो साइट आज बंद है या साइट काफी धीमी चल रही है। गौर रहने वाली बात ये है कि यह समस्या आज से नहीं लंबे समय से हो रही है। अप्रैल के चार दिन पोर्टल में तकनीकी खामियों से ही निकल गए। मार्च में भी यही समस्या होती रही। कई बार तो पोर्टल चलना बंद कर देता है। इससे लोगों को कई घंटे गर्मी में तहसील में रहकर ही इंतजार करना पड़ता है। समस्या कब ठीक दूर होगी, इसे लेकर भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन



इंसेट
रेवाड़ी तहसील में हुईं 38 रजिस्ट्रियां

रेवाड़ी स्थित तहसील में रोजाना 50 से 60 रजिस्ट्रियां होती हैं। सुबह के समय साइट डाउन रही। दोपहर के बाद जब साइट चली तब जाकर रजिस्ट्री हो पाई। पूरे दिन में करीब 38 रजिस्ट्रियां हुईं। तहसील में मौजूद कर्मचारियों को शाम 6 बजे तक सभी रजिस्ट्रियों को निपटा कर ही निकलना पड़ा। समय पर पोर्टल चलता तो कर्मचारियों को भी परेशानी नहीं होती। वीरवार को करीब 22 रजिस्ट्री हुई थीं।
मामले में संबंधित विभाग का कहना है कि मौजूदा समय में जो पोर्टल में समस्या आ रही है, यह केवल रेवाड़ी की नहीं पूरे हरियाणा की है। पूरे हरियाणा में एक ही पोर्टल है। ज्यादा लोड होने की वजह से भी पोर्टल ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। पोर्टल को ठीक करने का कार्य चंडीगढ़ से चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

इंसेट
बावल में 8 से 9 रजिस्ट्रियां

बावल तहसील की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। वहां पर भी पोर्टल में चल रही खामियां लोगों के सिर दर्द बनी हुई है। बोल तहसील में रोजाना 20 से 25 रजिस्ट्री होती थीं, लेकिन शुक्रवार को 8 से 9 रजिस्ट्री हुई। सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 तक सर्वर ठप था। उसके कुछ समय पश्चात सर्वर चला। तब जाकर रजिस्ट्री हो पाई। यहां पर भी दोपहर के बाद ही रजिस्ट्री का कार्य हो पाया। बावल तहसील के अंतर्गत 100 गांव आते हैं।
इंसेट

कोसली में सिर्फ दो रजिस्ट्री हुई

कोसली तहसील में भी स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही है। वहां पर तो वीरवार को पूरा दिन ही पोर्टल नहीं चला। शुक्रवार को जब पोर्टल चला तो दो रजिस्ट्री ही हो पाई है। जब से पोर्टल नहीं चलने की बात लोगों को पता चली है, तभी से रजिस्ट्री कराने के लिए कम लोग पहुंच रहे हैं।




वर्जन

पोर्टल में तकनीकी खामी की उच्च अधिकारियों को जानकारी है। जो लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए आ रहे हैं, उनके कार्य हो रहे हैं। जल्द ही पोर्टल भी ठीक हो जाएगा।- जितेंद्र, तहसीलदार, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें