फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी और पिन न करें साझा

विज्ञापन
कॉलेज में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी देते। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजकीय कॉलेज खरखड़ा में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। वाणिज्य विभाग और रोजगार प्रकोष्ठ ने लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के सहयोग से विस्तार व्याख्यान आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को बचत, निवेश, बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रबंधक बलवंत सिंह ने कहा कि डिजिटल लेन-देन में थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान करा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।
उन्होंने कहा कि ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा नहीं करना चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए। अनजान फोन कॉल और संदेशों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दयावती ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से जागरूक और डिजिटल रूप से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. रामनिवास, रोजगार प्रकोष्ठ प्रभारी एकता, दीपक, डॉ. प्रदीप और डॉ. सरिता सहित अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन और बलवंत सिंह का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें