फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल तक पहुंचने के लिए पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते यूनियन का प्रतिनिधि मंडल। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान समय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा से मुलाकात की। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि बोडिया कमालपुर के राजकीय स्कूल के रास्ते में जलभराव होने के कारण बसें उन्हें स्कूल से करीब आधा किलोमीटर पहले उतार देती हैं। इसलिए बच्चे पानी से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने बताया कि बोडिया कमालपुर का स्कूल पूरे हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में पहले स्थान पर है। इसके बावजूद स्कूल के सामने पानी भरा है। दोनों ओर खेतों में भी जलभराव है। यूनियन ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बच्चों और ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2023 के बाजार भावांतर क्षतिपूर्ति पोर्टल की समस्या भी उठाई। बीमा राशि से जुड़ी दिक्कत भी उपायुक्त के सामने रखी गई। किसानों ने बताया कि 145 गेट पास कट रहे हैं। ये सिस्टम में जनरेट नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद चार गांवों को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की घोषणा का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने कहा कि संबंधित पोर्टल अभी तक नहीं खोले गए हैं। यूनियन ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की।
उपायुक्त ने स्कूल में जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह संबंधित अधिकारियों और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इसमें सभी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान राजकुमार गुरावड़ा, सुरेंद्र साहब, वेद सुल्तानिया, कृष्ण सैनी, मनीषा यादव, ओपी लोहाना और सतबीर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें