फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टेयर्स ताइक्वांडो स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक

Tue, 06 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोनीपत में आयोजित स्टेयर्स ताइक्वांडो राज्य प्रतियोगिता में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक जीतकर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पदक जीतकर रेवाड़ी लौटने पर खिलाड़ियों का विकास नगर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर ताइक्वांडो एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी के खजांची एडवोकेट होशियार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीपचंद यादव, एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रुति शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

इस मौके पर खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक दीपचंद यादव ने बताया कि रेवाड़ी के खिलाड़ी लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें