फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टूटकर गिरा बिजली का तार, भैंस और बकरी की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे

Tue, 06 Jan 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घटना के बाद विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। रूपवास गांव में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से करंट लगने से एक भैंस और एक बकरी की मौत हो गई। घटना स्थल से कुच दूरी पर 20 से 25 बच्चे खेल रहे थे। अगर तार बच्चों के पास गिरता तो बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन

ग्रामीण मोर मलखान ने बताया कि सुबह 10 बजे उनकी भैंस और बकरियां घर के बाहर बंधी थीं। तभी पास के खंभे पर चिंगारी उठी और तार टूट कर उनके आंगन में गिर गया। करंट लगने से उनकी एक भैंस और एक बकरी की मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में घरों के ऊपर से गुजर रहा तार लंबे समय से खतरे का कारण बना है। इसी तरह की घटना सितंबर 2017 में भी हो चुकी है, जिसमें एक भैंस की मौत हुई थी। उस समय प्रशासन ने लाइन शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है साथ ही बिजली लाइन को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर लाइन शिफ्ट नहीं की गई तो वे बिजली का उपयोग नहीं करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें