रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी व माइनिंग को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने युवाओं को नशे जैसे लत से दूर रखने के उद्देश्य से स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि गठित टीम द्वारा नियमित रूप से रेड करते हुए जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को ध्वस्त करने पर फोकस करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक कार्यों में करें।
डीसी ने माइनिंग की समीक्षा बैठक में कहा कि इंटर स्टेट ड्यूटी न देने वाले वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।