फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले में टैबलेट का वितरण शुरू

Tue, 07 May 2024 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नया सत्र शुरू होने के बाद जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों के नाम से ही सिम भी जारी किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा भी दिया जाता हैं।
विज्ञापन

वहीं 10वीं व 12वीं पास विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट वापस लिए जाने के बाद उनके नाम पर एक्टिव सिम को बंद कराने का काम भी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में गत वर्ष 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करीब 17 हजार टैबलेट वितरित किए गए थे। 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास बीते सत्र से ही टैबलेट हैं। हालांकि कई स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से भी टैबलेट जमा कराए थे। 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब 12वीं कक्षा में दाखिला ले चुके हैं। ऐसे में उनके पास टैबलेट पहले ही मौजूद हैं। 12वीं कक्षा पास करने के बाद 5 हजार 400 विद्यार्थी और कक्षा 10वीं के 3 हजार विद्यार्थियों ने स्कूल मुखिया को टैबलेट जमा करवाए थे। इस हिसाब से करीब 8400 टैबलेट विभाग को वापस किए गए थे। अब नए सत्र में वही टैबलेट विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं।

26 अप्रैल तक टैबलेट रीसेट करने के दिए थे निर्देश

बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को टैबलेट देने का मुख्य मकसद ऑनलाइन रूप से मजबूत करना है। इससे पहले निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को छात्रों द्वारा लौटाए गए सभी टैबलेट 26 अप्रैल तक रीसेट करने के निर्देश दिए थे, ताकि मई के पहले सप्ताह तक सभी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा सकें। अब टैबलेट वितरित होना शुरू हो चुका है। इसके साथ ही स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षाओं में नामांकित छात्रों का डेटा मई के पहले सप्ताह में अवसर एप पर अपलोड करना होगा और शिक्षकों को भी इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए जागरूक करना होगा।
विज्ञापन




वर्जन

नए सत्र में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए आदेश जारी हुए थे। साथ ही विद्यार्थियों के नाम पर सिम भी उपलब्ध कराएं जा रहे हैं।-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, पीएम श्री जीएसएसएस बिठवाना

06जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें