रेवाड़ी। दिल्ली स्थित आईसीएआर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दौरा करते बावल कृषि महाविद्याल
बावल। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस के सहयोग से कृषि महाविद्यालय द्वारा आयोजित एनसीआर जोनल विज्ञान सप्ताह के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) का भ्रमण किया। कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने छात्रों को इस यात्रा के महत्व के बारे में बताया। उन्हें अनुभव से सीखने के लिए प्रेरित किया। कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत चौहान और डॉ. शरणजीत धवन ने इस दौरे का संचालन किया। इसमें 32 छात्रों ने दिल्ली स्थित संस्थान का दौरा किया। संवाद