फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निदेशक वंदना ने नाहड़ ब्लॉक का किया दौरा, स्कूलों में सुविधाओं की ली जानकारी

विज्ञापन
नाहड़ का दौरा करतीं पेट्रो रसायन विभाग की निदेशक अधिकारी वंदना। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। आकांक्षी खंड नाहड़ में भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से नियुक्त की गई प्रभारी एवं रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग की निदेशक अधिकारी वंदना ने एसडीएम विजय कुमार यादव के साथ नाहड़ ब्लॉक का दौरा किया।
विज्ञापन

वंदना ने सर्वप्रथम कोसली के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय का दौरा किया और यहां चलाई जा रही बुनियाद प्रोग्राम की कक्षा का अवलोकन किया। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूल में ही बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए यह बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया है।
इस प्रोग्राम के सहारे अनेक विद्यार्थियों ने जेईई, नीट आदि परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य दयानंद भारद्वाज ने अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उसके बाद प्रभारी वंदना ने नाहड़ के संरक्षित वन क्षेत्र का दौरा किया और यहां काला हिरण व हिरण की अन्य प्रजातियों को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इको टूरिज्म को और बढ़ावा दिया जा सकता है। उसके पश्चात उन्होंने नाहड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव ने स्कूल में चलाए जा रहे वोकेशन ट्रेनिंग सेंटर, दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए चलाए जा रहे आईईडी प्रोग्राम व स्कूल की विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करवाया।
बीईओ डॉ. राजेंद्र यादव ने बताया कि नाहड़ ब्लॉक के स्कूलों में 105 दिव्यांग विद्यार्थी हैं, इन्हें शिक्षित करने के लिए चार विशेष अध्यापकों ने अन्य अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया है। निदेशक ने नाहड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।


खंड के विकास को लेकर बातचीत की
नाहड़ विश्रामगृह में प्रभारी वंदना ने पंचायत समिति के चेयरमैन दुष्यंत सिंह और सरपंच महेंद्र सिंह यादव के साथ खंड के विकास को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ किसानों को बागवानी, मत्स्य पालन आदि को भी अपनाना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार यादव ने प्रभारी वंदना को आकांक्षी खंड नाहड़ में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें