फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने सड़कों को ठीक करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
कोर्ट रोड के पास बदहाल पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों पर पूर्ण रूप से मार्किंग हो। ऐसे में संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सभी सड़कों के सुधारीकरण व उन पर मार्किंग, साइन बोर्ड, सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर पर पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिले के सभी रोड से अवैध कटों को पूर्णत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, स्टेट मार्गों सहित अन्य सड़कों व चौराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत प्रभाव से मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें।
लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल हाईवे व एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन सड़कों पर जो भी ब्लैक स्पॉट हैं उनको तत्परता से दूर किया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ ही टी-पॉइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। साथ ही सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए।
डीसी अभिषेक मीणा ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान वाहन सीमित गति में, निर्धारित लेन में रहकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें।
उन्होंने कहा कि विशेषकर सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में गलत दिशा में वाहन न चलाएं और धुंध के समय जहां तक संभव हो ओवरटेक करने से बचें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही हम अपने और दूसरों के सफर को सुरक्षित बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें