फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल में जल्द मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में मरीजों को जल्द ही आधुनिक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद इस मशीन के लगने से मरीजों को कम समय में एक्स-रे रिपोर्ट मिलेगी। जांच का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में तीन एक्स-रे मशीनें संचालित हैं, जिन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों की जांच होती है। जिले के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में फिलहाल डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह सुविधा शुरू होने पर जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा।
डिजिटल एक्स-रे तकनीक में जांच की तस्वीरें सीधे कंप्यूटर सिस्टम पर उपलब्ध हो जाती हैं। इससे फिल्म विकसित करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और रिपोर्ट तैयार करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। साथ ही डॉक्टरों को अधिक स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली छवियां मिलने से मरीजों का सटीक और बेहतर निदान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में रेडियोलॉजी स्टाफ की कमी भी लंबे समय से बनी हुई है। वर्तमान में तीन मशीनों पर केवल पांच रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत हैं, जबकि निर्धारित मानकों के अनुसार यहां करीब 15 रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए।
स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डिजिटल तकनीक लागू होने से कार्यप्रणाली अधिक सुगम होगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

वर्जन:
डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग मुख्यालय भेजी गई है। इसके लगने से जांच प्रक्रिया तेज होगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और भविष्य में मरीजों की रिपोर्ट दोबारा प्राप्त करना भी आसान होगा।-डॉ. नरेंद्र दहिया, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें