फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय विद्यालय में वितरित किए 600 पौधे

Fri, 24 Jul 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पौधरोपण करते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। साथ ही 600 पौधे बांटे गए। साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने बताया कि जामुन, आंवला, तुलसी, गुलाब, इमली, सिरस समेत विभिन्न प्रजातियों के 600 फलदार व फूलदार पौधे बांटे गए। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को घर व आसपास पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों व स्काउट विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। प्राचार्य ने कहा कि मानसून पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें