फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में लिया भाग

Wed, 05 Nov 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15भर्तृहरि धाम में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। श्री भर्तृहरि धाम सूरजमुखी में बुधवार को आयोजित गंगा मेले में श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान किया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। धार्मिक उत्सव और भंडारे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

महाराज श्री भर्तृहरि धर्मार्थ विकास संस्थान के उपाध्यक्ष देशपाल यादव ने बताया कि लगभग पांच से हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। पूरे धाम में धार्मिक माहौल और उत्साह का संगम देखने को मिला जहां पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा।
कुंड पर पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में भाग लिया। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजू यादव, सुभाष चंद्र सैनी, बुद्धन गुर्जर, नेत्रपाल यादव, विक्रम सिंह गुर्जर, यशपाल आचार्य, सुधीर कसाणा, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें