फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोपाल वर्मा और विक्की वशिष्ठ के भजनों में झूमे भक्त

विज्ञापन
हनुमान मंदिर में बैठे श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-1 स्थित सोलहराही तालाब के पास स्थित प्राचीन इच्छापूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर के संस्थापक व नगर पार्षद एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन दिनेश गोयल द्वारा उनके पुत्र मयंक के सीपीए परीक्षा में सफल होने की खुशी में कराया गया।
भजन संध्या के दौरान गोपाल वर्मा और विक्की वशिष्ठ ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी पहुंचे और हनुमान जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं के आग्रह पर भगवान राम के भजन भी सुनाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य यजमान गोयल बुक डिपो के संचालक दिनेश गोयल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक मंगला, एडवोकेट बलजीत सिंह यादव, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, उपाध्यक्ष अंकित लोहिया, प्रधान बिल्लू पोसवाल, कपूर चंद, रविंद्र यादव, चरण सिंह यादव, प्रो. विजय शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें