फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 03 Sep 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित करते संस्था के पदा​धिकारी। स्त्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अलमस्त मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान दिनेश कपूर व महिला संयोजक शशि जुनेजा ने कहा कि जन्माष्टमी केवल श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि उनके जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का अवसर है।
श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में अनेक राक्षसों का संहार किया और कंस का वध कर माता-पिता को मुक्त कराया। कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिया गया निष्काम कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

प्रो. सीएल सोनी व राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान दीपेश भार्गव ने कहा कि श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। वीना चांदना व गीता अरोड़ा ने पनिहारी का वेश धारण किया। श्याम चूड़ी बेचने आया भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। आयोजन में हेमंत ग्रोवर, वीरेंद्र सेन, डॉ. देवेंद्र, ललिता रानी, सोनिया कपूर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें