फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मील का पत्थर साबित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा : लक्ष्मण

Thu, 07 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के तहत गांव मुंढलिया, नयागांव, कन्हौरी, पाल्हावास, भाड़ावास व ढालियावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव कन्हौरी व पाल्हावास में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का मानना है कि अंतिम व वंचित व्यक्ति के विकास के बिना ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। सरकार की सोच है कि गरीब व पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्योरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्पडेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयंसेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्पडेस्क लगाए गए।

संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया। विधायक ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें