फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर छह पर मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को एक महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-छह पर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो महिला मृत हालत में थी। जांच अधिकारी एएसआइ बाबूलाल ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष है तथा शरीर पर लाल रंग का सूट, फिरोजी छींटदार सलवार व सफेद चुन्नी पहनी हुई है।
मृतका के दाहिने हाथ पर फूल बना हुआ है। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया, परंतु कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें