फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रतनथल में भागवत कथा में नंदगांव की महिमा का वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव में शहीद प्रदीप सिंह चौहान मेमोरियल समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में नंदगांव से आए पंडित चैतन्य बृजवासी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भगवान शिव और श्रीकृष्ण के प्रेम तथा नंदगांव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के मिट्टी खाने और माखन चोरी की लीलाओं के प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान की प्रत्येक लीला में आध्यात्मिक संदेश छिपा है। कथा के दौरान भगवान शिव की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर जयकारे लगाए, जिससे कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें