फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपायुक्त ने ग्राम गोलियाका में किया आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्ले स्कूल का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो : 21उपायुक्त अभिषेक मीणा ग्राम गोलियाका में आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्ले स्कूल का उद्घाटन क
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने गांव गोलियाका में आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्ले स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में 44 आंगनबाड़ी केंद्रों खोले जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

गांव गोलियाका में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं व गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। अपने संबोधन में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि विश्व यह दिवस को हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की भूमि से वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की थी। इसी का परिणाम है कि आज बेटियां शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर खंड खोल के विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप शर्मा, गोलियाका सरपंच मंजू यादव, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर स्नेहलता तथा मनीषा शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें