फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीसरे दिन भी घनी धुंध...अधिकतम तापमान साढ़े 5 डिग्री गिरा

विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। भाड़ावास मार्ग का सुबह 6 बजे का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी घनी धुंध छाई रही जो सुबह करीब 11 बजे तक बनी रही। इसके बाद हल्की धूप करीब 1 बजे तक रही।
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चली जिससे अधिकतम तापमान में साढ़े 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।
ठंड की मार और धुंध ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कें वीरान नजर आईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। घनी धुंध के कारण सुबह 4 बजे की दृश्यता महज 10 मीटर रह गई। ट्रेनें भी लेट रहीं जबकि सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 जनवरी तक परिवर्तनशील मौसम का अनुमान जताया है। 31 दिसंबर रात से 1 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभव है।
दिन का तापमान हल्का गिरेगा, रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व नमी से अलसुबह धुंध बनी रहेगी। 2 से 5 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं चलेंगी जिससे रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है।

ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा असर
धुंध की वजह से अधिकतर ट्रेनें अपने तय समय से लेट पहुंचीं। 10 ट्रेनें तो ऐसी रही जो 20 मिनट तक देरी से रेलवे स्टेशन पर आईं। आठ ट्रेन आधे घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हरियाणा एक्सप्रेस सबसे अधिक दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन


धुंध में धीरे चलें, बाहर कम निकलें
घनी धुंध और शीतलहर से बचाव के लिए सतर्क रहें। गर्म कपड़े पहनें, धुंध में धीरे चलें और घर से बाहर कम निकलें। तीन परतों वाले गर्म कपड़े पहनें जैसे थर्मल इनर, स्वेटर और जैकेट। सिर, कान, हाथ और पैरों को ढकने वाले दस्ताने, टोपी, मफलर व मोजे जरूरी हैं। गर्म पानी, हल्दी दूध या अदरक चाय पिएं। सर्दी-खांसी से बचाव के लिए विटामिन सी युक्त फल खाएं। धुंध में आंखों को धोएं और मास्क लगाएं। दरवाजे-खिड़कियां सील करें। हीटर या अंगीठी सावधानी से जलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें