फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मनीषा की मौत मामले को लेकर भाकियू चढूनी का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो: 30रेवाड़ी। लघु सचिवालय के बाहर डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
रेवाड़ी। भिवानी निवासी मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिला की टीम ने लघु सचिवालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मनीषा की निर्मम हत्या की गई है और उसके साथ जघन्य अपराध हुआ है लेकिन सरकार मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। कभी इसे आत्महत्या बताया जाता है तो कभी अन्य बहाने बनाए जाते हैं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि अगर यह मामला किसी सांसद, विधायक या मंत्री की बेटी से जुड़ा होता तो अब तक दोषियों को सजा मिल चुकी होती।
भाकियू चढूनी ने चेतावनी दी कि यदि 21 अगस्त तक आरोपियों को पकड़कर पंचायत के सामने पेश नहीं किया गया तो पूरे हरियाणा में गांव-गांव विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। तीन दिन बाद बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का भी एलान किया गया है।
विज्ञापन

किसान नेता समय सिंह प्रधान ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द न्याय नहीं दिलाया तो पलावास गांव में स्थायी धरना शुरू किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो सड़क जाम भी किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मोर्चा संभालते हुए गांव में एक कमेटी का गठन किया है, जो आगे की रणनीति तय करेगी।
प्रदर्शन के दौरान जिला युवा प्रधान अनूप यादव, राजेंद्र कुमार गेरा, रोशन लाल दरोगा, मुन्नी बूढ़पुर, राजकुमार एससी, ममता यादव, मनीषा, शीशराम, ओपी, लोकेश जगदीश बावल, बाबूलाल कालका, मनफूल चौधरी, अभय सिंह चीड़, पुरुषोत्तम समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें