फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग

Sat, 15 Feb 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 11विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपते हुकटा प्रतिनिधि। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। हुकटा के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा सत्र में अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व उच्चाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन विधायक लक्ष्मण यादव को सौंपा है।
हुकटा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट को शीघ्र सबमिट करवाने की अपील की है, ताकि 7 मार्च के विधानसभा सत्र में 1443 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के एजेंडे से कानून बनाकर रोजगार सुरक्षित किया जा सके। विधायक लक्ष्मण यादव ने हुकटा के प्रतिनिधि मंडल को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व उच्च शिक्षा विभाग के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल यादव को उच्च अधिकारियों से मिलवाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि इस 7 मार्च के विधानसभा सत्र में कानून बनाकर हम सबका रोजगार सुरक्षित करवाया जिससे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आप व आपकी सरकार द्वारा किया गया वादा भी पूरा हो सके और हमें 60 वर्ष तक रोजगार की गारंटी भी मिल सके।
विज्ञापन

ऐसा करने से प्रदेश की नॉन-स्टॉप व डबल इंजन की हमारी सरकार की सौगात में सरकार की भी एक उपलब्धि और बढ़ जाए। स्थायी भर्ती प्रक्रिया खुलने से प्रतिदिन रोजगार खोने का जो खतरा विश्वविद्यालय में पहले से कई वर्षों से कार्यरत अस्थायी सहायक प्राध्यापकों एवं उनके परिवारों के सिर पर मंडराता रहता है, वो भी खत्म हो जाएगा। इस अवसर पर हुकटा के प्रतिनिधि मंडल में तनु, स्नेह और अश्विनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरियाणा यूनिवर्सिटी कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा ) के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद की 28 दिसंबर 2024 की कार्यवाही की रिपोर्ट में उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों में अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों से संबंधित सेवा सुरक्षा प्रदान करने के मामले की जांच करने के लिए 1 महीने पहले एक समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें