फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेसहारा पशुओं के कारण हुई मौतों पर जवाबदेही तय करने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक करते ऑल इंडिया एंटी क्राइम एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स्त्रोत: संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया एंटी क्राइम एसोसिएशन (आइका) के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को राष्ट्रीय कार्यालय रामपुरा रोड पर जिला अध्यक्ष शेर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर में आवारा पशुओं के कारण पिछले कुछ वर्षों में हुई सात लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या लंबे समय से गंभीर बनी हुई है। संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण लोगों की जान जा रही है। संगठन ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी तय कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बैठक में जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों, नगर परिषद अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी, पशु पकड़ने वाले ठेकेदार तथा ठेके के बिल पास करने वाले अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने का निर्णय लिया गया। संगठन ने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष उग्रसेन अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संगठन हरसंभव सामाजिक और कानूनी सहयोग करेगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष यादव, महासचिव राजेश वर्मा, मुख्य सचिव सुंदर मुदगिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें